Site icon Run Motor Car | Latest Car Repair and On Road Reviews | MotorCycle Reviews and Price

भारत में हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार आई 10 (Hyundai I10)

Hyundai_i10 Car India

हुंडई की कारें आज कल इंडिया के मार्केट में हाई डिमाण्ड पर हैं । अगर आप टेक्नोलॉजी की बात करें तो बाकि कार निर्माताओं ने बाजी मार ली । लेकिन अपनी खूबसूरत इंटीरियर डिज़ाइन की वजह से आज भी हुंडई की कारें भारत के मार्किट में राज कर रही हैं ।

Hyundai i10 :

भारत में हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार आई 10 है।   जो की  अपने शानदार डिज़ाइन और इंजन की दमदार परफॉरमेंस की वजह से है । शुरुआत में , 1.2 लीटर कप्पा इंजन के साथ आई 10, भारत की सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कारों में से एक है।

आई 10 उन लोगों की पहली पसंद है जिनका बजट  4  लाख रुपये का हैं । वैसे तो इस बजट में भारतीय मार्किट में काफी कारें हैं परन्तु आई 10 हर हिसाब से प्रथम चॉइस हैं ।

शानदार माइलेज के साथ इंजन को भी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिये डिज़ाइन किया गया हैं ।   हुंडई की सर्विस भी बाकी कार निर्माताओ से हर लिहाज में ठीक हैं ।

165 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आप भारत की ख़राब सड़को पर भी आसानी से कार चलाने का आनंद ले सकेँगे । 1086 cc के इंजन भी आप को रेड लाइट पर अच्छा पिक अप मिलता हैं । शुरूआती हुंडई आई 10  कारों में AC की कूलिंग कोइल में खराबी थी । बाजार में हुंडई आई 10, दस से अधिक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं ।
Hyundai I10

Hyundai_i10_price_list
Hyundai_i10_price_list

कुल मिलाकर भारतीय मिडिल क्लास के लिये ये एक सही और किफायती कार हैं । हमारी  कार ट्रायल के दौरान हमने पाया की ये हुंडई आई 10 कार अच्छा पिक अप तो देती हैं परन्तु अगर आप तीसरे गियर में हैं तो थोड़ा सा इंतजार करना होगा जोकि  69 BHP के साथ ठीक ठाक हैं । 35 लीटर के पट्रोल टैंक आप की लम्बी दुरी यात्रा के  लिए बना हैं ।  14 -15 KM पर लीटर के माइलेज के साथ आप शहर की सड़को पर यात्रा कर सकते हैं । Hyundai I10

Hyundai_i10_Engine_Specification
Hyundai_i10_Engine_Specification
FacebookTwitterEmailWhatsAppLinkedInTelegramSkypeShare
Exit mobile version